व्यापारी बोले- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान बन रहा औद्योगिक विकास का केंद्र
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और राजस्थान में उद्योग जगत से संबंधित कार्यों की सराहना की। सभी ने राइजिंग राजस्थान पहल को भी सराहा। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजस्थान की डबल इंजन भाजपा सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है। साथ ही रोजगार सृजन और इकोनॉमिक वाइब्रेंसी पर भी लगातार सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही हमने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मार्गदर्शन में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात की थी और औद्योगिक विकास के संबंध में चर्चा की थी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ निरंतर प्रदेश में मार्बल इंडस्ट्री समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस हेतु प्रयासरत हैं।

Comments
Post a Comment