झोटवाड़ा में ₹10 करोड़ की लागत से 34.70 किमी. नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण, जनता ने जताया कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार

 कैबिनेट मंत्री,राजस्थान सरकार और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के द्वारा  झोटवाड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नया आयाम देते हुए ₹10 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत 34.70 किलोमीटर लंबी नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

इस विकास कार्य से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। जिन प्रमुख क्षेत्रों को इस योजना से जोड़ा गया है, वे इस प्रकार हैं, हिंगोनिया, करणसर, जोरपुरा, सुंदरियावास, कुड़ियों का बास, खेजड़ावास, लोहरवाड़ा, आईदान का बास तथा बेगस, वार्ड नंबर 48

यह सड़कों का निर्माण कार्य झोटवाड़ा की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा तथा स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहजता प्रदान करेगा। इस योजना से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, विकास ही हमारी प्राथमिकता है। झोटवाड़ा के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरा संकल्प है। यह सड़क निर्माण योजना झोटवाड़ा को प्रगति की दिशा में और आगे ले जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया है और आशा जताई है कि इसी प्रकार उनके नेतृत्व में झोटवाड़ा निरंतर विकास करता रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

Immediate Redressal of Complaints

Khelo India 2025: MLA Rajyavardhan Rathore’s Mission to Make Jaipur a Global Sports Powerhouse

Digifest 2026 Jaipur: Rathore Puts Rajasthan on Global Startup Map