देशभक्ति के रंग में रंगा झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के साथ हर घर तिरंगा अभियान
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड नं. 43 समेत पूरे झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति देखने को मिल रही है।
कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में झोटवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति गर्व की भावना को सशक्त कर रहा है। झोटवाड़ा में यह पहल हर घर तिरंगा अभियान को और मजबूती प्रदान कर रही है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान देशभर में जन-जन का अभियान बन चुका है।
मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि इस अभियान में सहभागी होकर अपने - अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएँ और तिरंगे के साथ अपनी Selfie को Harghartiranga.comपर अपलोड करें।
https://rajyavardhanrathore.in/

Comments
Post a Comment