लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 12वें भारतीय औद्योगिक मेले के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
राजस्थान सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक 8.55 किमी लंबे चार-लेन मार्ग को छह-लेन में बदला जाएगा। इसके साथ ही Drainage का भी निर्माण होगा। इस परियोजना पर 74.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
भिवाड़ी में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 12वें भारतीय औद्योगिक मेले (India Industrial Fair 2025) के अनावरण (Curtain Raiser) कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में राजस्थान औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, भिवाड़ी और राजस्थान के औद्योगिक केंद्र प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार कर रहे हैं। यह स्थानीय MSME सेक्टर, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

Comments
Post a Comment